भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर क्रिकेट जगत में उस वक्त हलचल मच गई, जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के कुछ अधिकारियों ने सुरक्षा और राजनीतिक अस्थिरता का हवाला देते हुए अपने मैच भारत में न खेलने की मांग की। बांग्लादेश की इस मांग पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बेहद कड़ा और स्पष्ट रुख अपनाया है। BCCI के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि कोई भी आईसीसी (ICC) इवेंट किसी एक देश की व्यक्तिगत मर्जी या पसंद-नापसंद से नहीं चलता।
BCCI ने स्पष्ट किया कि भारत एक सुरक्षित मेजबान है और आईसीसी के सभी सुरक्षा मानकों को पूरा करता है। यदि कोई टीम टूर्नामेंट के निर्धारित वेन्यू पर खेलने से इनकार करती है, तो उसे आईसीसी के कड़े नियमों और प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, BCCI का मानना है कि टूर्नामेंट का शेड्यूल और वेन्यू पहले से तय होते हैं और अंतिम समय में ऐसे बदलाव संभव नहीं हैं। बीसीसीआई ने संकेत दिया कि यदि बांग्लादेश भारत में नहीं खेलना चाहता, तो यह उनका अपना निर्णय हो सकता है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नियमों के तहत उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे। यह विवाद अब भारत-बांग्लादेश क्रिकेट संबंधों में तनाव पैदा कर रहा है, जबकि फैंस इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं
।

No comments:
Post a Comment