बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने न केवल स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है, बल्कि पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। यहाँ दो युवतियों ने सामाजिक बंधनों और लोक-लाज की परवाह किए बिना एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला करते हुए शादी रचा ली है। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियों के बीच लंबे समय से गहरी दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जब समाज और परिवार की बंदिशें उनके रिश्ते के आड़े आने लगीं, तो उन्होंने साहस दिखाते हुए एक-दूसरे को हमसफर चुनने का निर्णय लिया।
यह अनोखी शादी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। त्रिवेणीगंज के स्थानीय लोग इस घटना को अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं; जहाँ कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और बदलते समाज का हिस्सा मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे परंपराओं के विपरीत बता रहे हैं। कानूनन रूप से समलैंगिक संबंधों को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच, बिहार के एक ग्रामीण इलाके से ऐसी खबर आना अपने आप में बड़ी बात है। दोनों युवतियों का कहना है कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकती थीं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल, यह शादी पूरे इलाके में कौतूहल का विषय बनी हुई है और लोग इस "अनोखी प्रेम कहानी" के अंत और भविष्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं
।

No comments:
Post a Comment